August 15, 2026

पेंटिंग के जरिए युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश, मनाया स्वच्छता पखवाड़ा

Faridabad/Alive News: मेरा युवा भारत फरीदाबाद की ओर से बल्लभगढ़ स्थित पैरामाउंट कोचिंग सेंटर में स्वच्छता पखवाड़े के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पेंटिंग के जरिए स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम में विजेता  स्टूडेंट को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक हर्ष कौशिक ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़ा 1 से 15 अगस्त तक मनाया जा रहा है। इस दौरान जागरूकता अभियान, सफाई अभियान, स्वयंसेवा दिवस, पोस्टर मेकिंग और अन्य गतिविधियों के जरिए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में पैरामाउंट कोचिंग सेंटर के संचालक वीरेंद्र तेवतिया, यतिन, अक्षय और मोनू का सहयोग रहा।