Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच AVTS सिकरोना ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 420 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शिवम (20), निवासी कृष्णा कॉलोनी, सेक्टर-25, बल्लभगढ़ के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 12 अगस्त को क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली थी कि कृष्णा कॉलोनी क्षेत्र में एक युवक अवैध नशा लेकर घूम रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए शिवम को 420 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-58 में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
जांच में पता चला कि आरोपी करीब 500 ग्राम गांजा 5 हजार रुपये में दिल्ली के सदर बाजार से खरीदकर लाया था। इसमें से कुछ गांजा वह खुद इस्तेमाल कर चुका था और कुछ बेच चुका था।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी NDPS एक्ट के तहत दो मामले दर्ज हैं।

