August 6, 2026

हरियाणा मंत्री नागर ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की शिष्टाचार भेंट, विकास कार्यों पर हुई चर्चा

हरियाणा के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजेश नागर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलते हुए।

Faridabad/Alive News: हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच हरियाणा के विकास, जनकल्याणकारी नीतियों और विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।

मुलाकात के दौरान मंत्री राजेश नागर ने प्रदेश में अपने विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी सांझा की। उन्होंने राज्य में आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय के माध्यम से विकास कार्यों को गति देने पर भी चर्चा की।

राजेश नागर ने केंद्रीय गृह मंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त करते हुए हरियाणा के सर्वांगीण विकास के लिए केंद्र सरकार द्वारा मिल रहे निरंतर सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा:

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में हरियाणा लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। हमारी राज्य सरकार जनहित की योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी हरियाणा में चल रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली तथा राज्य के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। दोनों नेताओं के बीच हुई इस मुलाकात को राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।