August 2, 2026

फरीदाबाद पुलिस का साइबर ठगों पर बड़ा प्रहार, एक हफ्ते में 42 आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रतीकात्मक तस्वीर।

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत एक सप्ताह में 42 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने 19.01 लाख रुपये बरामद किए, जबकि 2,39,124 रुपये विभिन्न बैंक खातों में फ्रीज कराए हैं।

पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन और पुलिस उपायुक्त मुख्यालय हिमाद्री कौशिक के नेतृत्व में यह कार्रवाई 25 जुलाई से 31 जुलाई के बीच की गई।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, फरीदाबाद के तीनों साइबर थानों ने 9 मामलों में कार्रवाई करते हुए 42 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें साइबर थाना NIT के 3 मामले, साइबर थाना सेंट्रल के 2 मामले और साइबर थाना बल्लभगढ़ के 4 मामले शामिल हैं।

इसके अलावा साइबर पुलिस ने इस अवधि में 333 साइबर शिकायतों का निस्तारण किया और पीड़ितों के 2,39,124 रुपये संबंधित बैंक खातों में फ्रीज कराए।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग साइबर ठगी के मामलों में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।