August 2, 2026

फरीदाबाद में वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद; आरोपी जेल भेजा गया

फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी के मामले में बरामद की गई मोटरसाइकिल।

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा सिकरोना (AVTS) ने वाहन चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, थाना कोतवाली क्षेत्र निवासी कृष्ण ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 21 मई 2026 को उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल रोड गार्डन के बाहर खड़ी की थी। कुछ देर बाद लौटने पर बाइक वहां से गायब मिली। शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान अपराध शाखा सिकरोना की टीम ने फरमान निवासी बिल्ला कॉलोनी, गांव धौज, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया। पूछताछ में फरमान ने स्वीकार किया कि उसने मास्टर चाबी की मदद से मोटरसाइकिल का लॉक खोलकर चोरी की थी।

पुलिस के अनुसार, फरमान ने चोरी की मोटरसाइकिल को फतेहपुर तगा से धौज रोड स्थित एक चारदीवारी के अंदर छिपाकर रखा था, जहां से पुलिस ने उसे बरामद कर लिया।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि फरमान पहले भी वाहन चोरी की वारदातों में शामिल रहा है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।