August 2, 2026

फरीदाबाद में 2 युवकों से 2 देसी कट्टे बरामद, पुलिस ने दोनों को भेजा जेल

फरीदाबाद पुलिस द्वारा बरामद किए गए दो अवैध देसी कट्टे।

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए अलग-अलग कार्रवाई में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से दो अवैध देसी कट्टे बरामद किए हैं। अदालत में पेश करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, अपराध शाखा सेक्टर-16 की टीम ने शाहिद (21), निवासी सुभाष कॉलोनी, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ। इस संबंध में थाना शहर बल्लभगढ़ में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वहीं क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने सागर (28), निवासी नंगला एन्क्लेव पार्ट-2, फरीदाबाद को रेलवे स्टेशन रोड, बल्लभगढ़ के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से भी एक अवैध देसी कट्टा बरामद किया। इस मामले में थाना बीपीटीपी में शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। फरीदाबाद पुलिस का कहना है कि अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।