July 25, 2026

फरीदाबाद में नशा मुक्ति अभियान के तहत प्रतियोगिताएं, 250 युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश

फरीदाबाद में नशा मुक्ति प्रतियोगिता के दौरान प्रस्तुति देते युवा प्रतिभागी।

Faridabad/Alive News: सतयुग दर्शन इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, भूपानी में नशा मुक्त युवा कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फरीदाबाद जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के करीब 250 युवाओं ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा के माध्यम से नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया।

प्रतियोगिताओं में नृत्य, संगीत, नुक्कड़ नाटक, स्लैम पोएट्री, चित्रकला, रील/लघु फिल्म, वाद-विवाद और नारा लेखन जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। युवाओं ने अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियों के जरिए नशे के दुष्प्रभावों, स्वस्थ जीवनशैली और नशा मुक्त समाज के महत्व को दर्शाया।

संगीत, कविता और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रतिभागियों ने युवाओं को नशे से दूर रहने और अपने भविष्य को बेहतर बनाने का संदेश दिया। वहीं चित्रकला, नारा लेखन और अन्य प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में युवाओं को अपनी प्रतिभा और विचारों को प्रस्तुत करने का अवसर मिला। प्रतियोगिताओं के अंत में विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।