Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 ने संजय एन्क्लेव में सूने मकान में हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में तीसरे और अंतिम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर चार चांदी की पाजेब और एक चांदी की चेन बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित परिवार खाटू श्याम दर्शन के लिए गया हुआ था, जिसका फायदा उठाकर तीन दोस्तों ने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ली थी।
इस मामले में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और अब तीनों आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।

