October 27, 2026

फरीदाबाद: वाहन चोर गिरफ्तार, मॉल ऑफ फरीदाबाद से चोरी की गई बाइक बरामद

Faridabad/Alive News: अपराध शाखा AVTS सिकरोना की टीम ने मॉल ऑफ फरीदाबाद, टाउन नंबर-2 के बाहर से चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली गई है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने तार की मदद से बाइक का लॉक तोड़कर चोरी करने की बात कबूल की। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।