Noida/Alive News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नोएडा महानगर ने राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस और स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सेक्टर-12 स्थित भावराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर में विचार गोष्ठी आयोजित की।
इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रांत संयोजक कुलदीप आर्य ने स्वामी विवेकानंद के विचारों और राष्ट्र निर्माण में छात्रों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने का आह्वान किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेविका शालिनी सिंह और विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता आकाश सिंह ने शिक्षा, संस्कार, संविधान और नागरिक कर्तव्यों पर छात्रों को संबोधित किया।

