July 11, 2026

अब बढ़ेगी गर्मी, सप्ताहभर साफ रहेगा आसमान

Noida/Alive News: बीते दिनों हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और धूप से राहत दिलाई थी, लेकिन अब मौसम साफ होने के साथ तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने की संभावना है। शनिवार की सुबह तेज धूप और साफ आसमान के साथ दिन हुई इस बीच अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 25 दर्ज किया गया। साथ ही शहर का एक्यूआई में अभी भी बदलाव जारी है।

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सोमवार और मंगलवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 36 डिग्री तथा न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

बुधवार और गुरुवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, शुक्रवार तक अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पूरे सप्ताह आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने के आसार हैं।

 वहीं, वायु गुणवत्ता में भी गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को नोएडा का एयर क्वालिटी इंडेक्स 156 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में है। जबकि ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 229 रहा, जो खराब श्रेणी में आता है। लगातार बढ़ते तापमान और साफ मौसम के कारण आने वाले दिनों में वायु गुणवत्ता पर भी असर पड़ सकता है।