September 9, 2026

सीबीएसई खेलों के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 14 जुलाई

Noida/Alive News: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सेशन 2026-27 के सीबीएसई खेलों के लिए स्पोर्ट्स पोर्टल शुरू कर दिया है। बोर्ड ने सभी संबद्ध स्कूलों को खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए समय पर रजिस्ट्रेशन और आवेदन करने के निर्देश दिए हैं। रजिस्ट्रेशन और आवेदन की अंतिम तिथि 14 जुलाई तय की गई है। इस बार किसी भी प्रकार की लेट फीस नहीं ली जाएगी।

सीबीएसई के अनुसार खेल प्रतियोगिताएं 15 जुलाई से शुरू होंगी। प्रतियोगिताओं की संशोधित तिथियां और नया स्पोर्ट्स कैलेंडर सीबीएसई स्पोर्ट्स पोर्टल पर रिसेंट अनाउंसमेंट्स सेक्शन में उपलब्ध है। बोर्ड ने स्कूलों को सलाह दी है कि टिकट बुक करने या अन्य तैयारियां करने से पहले पोर्टल पर प्रतियोगिता की तारीखें जरूर जांच लें, क्योंकि इनमें बदलाव हो सकता है। रजिस्ट्रेशन और अन्य जानकारी के लिए स्कूल https://academic.cbseit.in/sports पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। साथ ही किसी भी तरह समस्या के लिए स्कूल सीबीएसई के अतिरिक्त निदेशक (खेल) डॉ. मनजीत सिंह से ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते है।