Noida/Alive News: पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश का असर जिले में हवा की गुणवत्ता पर भी देखने को मिला है। जहां एक ओर कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है, वहीं दूसरी ओर बुधवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा के एक्यूआई में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है। जिस कारण काफी समय बाद शहर में लोगों ने साफ और शुद्ध हवा का अनुभव किया।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, नोएडा का एक्यूआई 40 दर्ज किया गया, जो ग्रीन जोन और बेहतर श्रेणी में है। वहीं ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 59 दर्ज किया गया, जो की ग्रीन जोन में शामिल है। नोएडा में इससे पहले सबसे कम एक्यूआई सितंबर 2025 में दर्ज किया गया था। यानी 11 महीने बाद हवा की गुणवत्ता में सुधार आया।

