Noida/Alive News: जहां एक सप्ताह से लोग तेज गर्मी, धूप और उमस के कारण परेशान थे वहि इन दो दिनों से तापमान में गिरावट देखी गई साथ ही गुरुवार की सुबह आसमान में काली घटा छाने और हल्की बौछार के साथ हुई। बारह बजे के बाद आसमान थोड़ा साफ हुआ, लेकिन कुछ देर बाद फिर बादल छा गए। यह सिलसिला काफी समय तक चलता रहा और तापमान 36 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया था। वही आज गरज चमक और बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। शहर का एक्यूआई भी इन दिनों संतोषजनक है।
मौसम विभाग के अनुसार एक सप्ताह तक बारिश और आसमान में बादल छाने के पूरे आसार है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। साथ ही आज येलो अलर्ट भी रहेगा। शनिवार को तापमान 36 से 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। रविवार से तापमान एक डिग्री घटेगा। साथ ही रविवार से सात जुलाई से तापमान 35 से 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। आठ जुलाई से तापमान एक डिग्री बढ़ेगा साथ ही अधिकतम 36 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।
इन दिनों शहर का एक्यूआई भी लोगों को काफी राहत दे रहा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार नोएडा का एक्यूआई 131 दर्ज किया जा रहा है, जो कि मध्यम श्रेणी और येलों जोन में है। वही ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 95 दर्ज किया गया, जो ग्रीन जोन में है।

