July 2, 2026

एक साल में 300 से अधिक शिकायतें दर्ज

Noida/Alive News: इन दिनों स्पीड पोस्ट और पार्सल सेवा में हो रही देरी लोगों के लिए लगातार परेशानी का कारण बन रही है। लोगों को अपनी सरकारी नौकरी की जॉइनिंग, विदेश यात्रा, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और अन्य जरूरी दस्तावेज समय पर नहीं मिल पा रहे है जिससे वह काफी परेशानी भी है। 

पिछले एक वर्ष में डाक विभाग के खिलाफ लोगों ने 300 से अधिक शिकायते दर्ज कराई हैं और सबसे अधिक शिकायतें ड्राइविंग लाइसेंस की समय पर डिलीवरी नहीं होने से जुड़ी हैं। वहीं, दूसरी ओर 75 मामलों में पासपोर्ट के तय समय पर लोगों तक नहीं पहुंच सके। साथ ही 45 शिकायतें पार्सल गुम होने या गलत पते पर पहुंचने की दर्ज हुई हैं। बीमा पॉलिसी, पेंशन और नौकरी से जुड़े 150 से अधिक दस्तावेजों की देरी को लेकर भी लोगों ने शिकायत की है। 

ग्राहक रौशन ने कहा कि ऑनलाइन ट्रैकिंग में पार्सल डिस्पैच दिखने के बाद भी कई दिनों तक डिलीवरी नहीं होती। इस तरह के कई आर्थिक नुकसान के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा और विदेश यात्रा जैसे महत्वपूर्ण अवसर भी गंवाने पड़ रहे हैं।