June 27, 2026

एनटीपीसी स्कूल ऑफ बिजनेस में चौथा दीक्षांत समारोह आयोजित

Noida/Alive News: नोएडा स्थित एनटीपीसी स्कूल ऑफ बिजनेस (एनएसबी) ने शनिवार को अपना चौथा दीक्षांत समारोह आयोजित किया। यह अवसर संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता और भावी प्रबंधन नेतृत्व के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि रहा। समारोह में संस्थान के एआईसीटीई-अनुमोदित कार्यक्रमों से उत्तीर्ण 148 विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्रदान किए गए। जिसकी अध्यक्षता एनएसबी के गवर्निंग बोर्ड के अध्यक्ष गुरदीप सिंह ने की। 

यह समारोह विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों का उत्सव होने के साथ-साथ एनटीपीसी स्कूल ऑफ बिजनेस की शैक्षणिक उत्कृष्टता, उद्योगोन्मुख शिक्षा, नवाचार तथा समाज पर सकारात्मक प्रभाव सृजित करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराने का भी अवसर बना। इस अवसर पर एनटीपीसी एजुकेशन एंड रिसर्च सोसाइटी के अध्यक्ष अनिल कुमार जाडली, गवर्निंग कमेटी की अध्यक्षा रचना सिंह भाल तथा एनटीपीसी स्कूल ऑफ बिजनेस के कार्यवाहक निदेशक डॉ. आर. गोपीचंद्रन भी उपस्थित रहे।