June 28, 2026

हनुमान व शिव मंदिर में स्थापित हुए निर्मल्या कलश पात्र

Noida/Alive News: धार्मिक आस्था के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सेक्टर-20 स्थित हनुमान मंदिर एवं शिव मंदिर परिसर में मंगलमय परिवार नोएडा की ओर से निर्मल्या कलश पात्र स्थापित किए गए। संस्था के संजय जिंदल ने मंदिर की अध्यक्षा विनय गुप्ता, महासचिव संदीप पोरवाल तथा गंगाराम यादव, नवीन पोरवाल, सुनील गिरी, प्रेमशंकर चौधरी, हेमचंद गुप्ता सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में इन कलशों को मंदिर समिति को समर्पित किया।

मंदिर के महासचिव संदीप पोरवाल ने इस पहल के लिए मंगलमय परिवार का आभार जताते हुए कहा कि यह अभियान सनातन परंपराओं के संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि इन कलशों में खंडित देवी-देवताओं की मूर्तियां, धार्मिक चित्र, पूजा-पाठ की पुस्तकें, भगवान के वस्त्र, चुनरी तथा अन्य पूजन सामग्री सम्मानपूर्वक एकत्रित की जाएगी। इसके बाद इनका धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार गरिमापूर्ण निस्तारण किया जाएगा।

कार्यक्रम में संतुष्टि सेवा फाउंडेशन की टीम ने भी सहयोग किया। संस्था के अनुसार अब तक नोएडा के 201 मंदिरों में निर्मल्या कलश पात्र स्थापित किए जा चुके हैं और यह सेवा पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।