June 26, 2026

कैंपस में आवारा कुत्तों की रोकथाम को लेकर रिपोर्ट मांगी

Noida/Alive News: उच्च शिक्षा संस्थानों के परिसरों में आवारा कुत्तों के प्रवेश को रोकने और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यूनिवर्सिटी ग्रांटेड कमीशन (यूजीसी) ने सभी संस्थानों से अनुपालन रिपोर्ट मांगी है। यह कार्यवाही उच्चतम न्यायालय में चल रही सुओ-मोटो रिट पिटीशन सिटी हाउण्ड बाई स्ट्रे, किड्स पे प्राइस के तहत जारी निर्देशों के द्वारा की जा रही है।

यूजीसी और एकेटीयू की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के 7 नवंबर 2025 के आदेश के अनुसार सभी उच्च शिक्षा संस्थानों को अपने परिसर में आवारा कुत्तों की आवाजाही रोकने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए आवश्यक कदम उठाने हैं। साथ ही इन कार्यों की रिपोर्ट भी उपलब्ध करानी है। जिन संस्थानों ने अभी तक अपनी रिपोर्ट जमा नहीं की है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित गूगल फॉर्म के माध्यम से 10 जुलाई 2026 तक जानकारी अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। 

अधिकारियों का कहना है कि समय सीमा के भीतर रिपोर्ट उपलब्ध कराना जरूरी है, ताकि इसे यूजीसी को भेजा जा सके। साथ ही यूजीसी ने सभी संस्थानों से निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने और छात्रों की सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करने को कहा है।