August 27, 2026

Noida: अधूरे मानकों वाली 90 बसें सीज

Noida/Alive News: सड़कों पर अधूरे मानकों और नियमों की अनदेखी कर दौड़ रही बसों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। एक हफ्ते से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अब तक करीब 90 बसों को सीज किया जा चुका है।  यमुना एक्सप्रेसवे, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, चिल्ला बॉर्डर, छलेरा समेत विभिन्न प्रमुख मार्गों पर लगातार जांच अभियान चला रहा है।

परिवहन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अभियान के दौरान कई बसों में वैध फिटनेस प्रमाणपत्र नहीं मिला, जबकि कई बसों के परमिट, बीमा और अन्य आवश्यक दस्तावेजों में खामियां पाई गईं। नियमों का उल्लंघन करने वाली बसों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज कर दिया गया। सीज की गई बसों में अन्य राज्यों और जिलों से संचालित होने वाली बसें भी शामिल हैं। सोमवार से शुरू हुए इस अभियान के जरिए अब तक 90 बसे सीज की जा चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि समय -समय पर इस तरह के अभियान चलाकर  नियमों का उल्लंघन करने वाली  बसों को सीज किया जाता है।