June 21, 2026

योग प्रशिक्षण के दूसरे दिन प्रतिभागियों ने सीखे योगासन

Noida/Alive News: आईएमएस नोएडा में आयोजित योग प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम और ध्यान की तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। सेक्टर-62 स्थित संस्थान परिसर में आयोजित सत्र में फैकल्टी और स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग प्रशिक्षक वैशाली गौतम ने योग के महत्व और उसके शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया। कार्यक्रम के सह-संयोजक तनुज चौधरी ने बताया कि सत्र का समापन सामूहिक ध्यान और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संकल्प के साथ हुआ।