Faridabad/Alive News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सेक्टर-12 खेल परिसर से योग मैराथन का आयोजन किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अंजलि श्रोत्रिया ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर एडीसी ने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा है, जो शरीर और मन को स्वस्थ रखने में मदद करता है। उन्होंने लोगों से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।
कार्यक्रम में एसडीएम डॉ. हनी बंसल, एसीपी राजीव कुमार, विभिन्न विभागों के अधिकारी, योग साधक, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। अधिकारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
योग मैराथन सेक्टर-12 खेल परिसर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः खेल परिसर में संपन्न हुई। एडीसी ने बताया कि 20 जून को फाइनल रिहर्सल और 21 जून को जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

