June 13, 2026

मानव अधिकार मिशन ने मनाया 15वां स्थापना दिवस

नई दिल्ली में मानव अधिकार मिशन के 15वें स्थापना दिवस समारोह में उपस्थित पदाधिकारी और सदस्य

New Delhi/Alive News: नई दिल्ली में मानव अधिकार मिशन ने अपना 15वां स्थापना दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से आए पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम में संगठन की 15 वर्षों की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय महासचिव संजीव खत्री ने किया। इस दौरान राष्ट्रीय विधि सचिव निबरास अहमद ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा पर जोर देते हुए जागरूकता अभियानों को और मजबूत बनाने की आवश्यकता बताई।

राष्ट्रीय विधि सचिव राजेश खटाना ने बच्चों के अधिकारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हर बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन का अधिकार है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इन अधिकारों की रक्षा के लिए जागरूक रहने की अपील की।

राष्ट्रीय संगठन सचिव यशपाल सिंह ने मानव अधिकारों और विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए कहा कि कानूनी जागरूकता नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति सशक्त बनाती है।

26 राज्यों में सक्रिय है संगठन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मानव अधिकार मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. महेंद्र शर्मा ने संगठन की 15 वर्षों की यात्रा का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि संगठन आज देश के 26 राज्यों में लगभग ढाई लाख सदस्यों के साथ मानव अधिकारों की रक्षा, पीड़ितों को न्याय दिलाने और सामाजिक जागरूकता फैलाने के क्षेत्र में कार्य कर रहा है।

उन्होंने कहा कि मानव अधिकार मिशन समाज के कमजोर, शोषित और जरूरतमंद लोगों की आवाज बनकर उनके अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।

उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

स्थापना दिवस समारोह के दौरान मानव अधिकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कई कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय संगठन सचिव चतर सिंह भाटी, विजय जोशी, मंडल अध्यक्ष सुधीर शर्मा, हरीश शर्मा, गौरव शर्मा, जिला अध्यक्ष अशोक आहूजा, अशोक रखेजा, सुशील भाटिया, रिचा नागपाल, अनुपमा, प्रियंका बिष्ट, धर्मपाल सिंह, फिरोज खान एडवोकेट, कविता सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, आर.के. चौहान, दीपक गर्ग, दीपक वशिष्ठ, अशोक झा, किशन लाल अरोड़ा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने मानव अधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय की स्थापना और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए लगातार कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया।