June 13, 2026

सेक्टर-55 से नहीं हटाए टूटे पेड़, टहनियां

Noida/Alive News: एक सप्ताह पहले आई आंधी के चलते सेक्टर-55 के कई स्थानों पर पेड़, टूटी टहनियों और मलबा की समय पर सफाई कराने को लेकर सेक्टर 55 आरडब्ल्यूए ने नोएडा प्राधिकरण को पत्र लिखा है।

पत्र के माध्यम से उन्होंने कहा कि बी -24 के सामने आंधी के कारण पेड़ गिर गया था। जो आज एक सप्ताह होने के बाद भी नहीं हटाया गया है। इससे ऐसा लगता है कि शहर में अधिकारियों द्वारा सफाई और रखरखाव का काम काफी धीमी गति से चल रहा है। सेक्टर 55 के निवासियों ने 

नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से अनुरोध करते हुए कहा कि इन कार्य से संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तुरंत निर्देश देकर पूरे सेक्टर-55 का निरीक्षण कराया जाए ताकि जगह-जगह  गिरे हुए पेड़ों और टूटी टहनियों को तुरंत हटाया जा सके।