June 12, 2026

आज और कल रहेगा येलो अलर्ट

Noida/Alive News: गुरुवार को सुबह से मौसम में हो रहे बदलाव से लोगों को धूप से राहत मिली। सुबह सात बजे जहां धूप खिली रही वहि नौ बजे आसमान में काले बादल छा गए और बारिश जैसा वातावरण हो गया, थोड़ी देर बाद बादल हट गए और फिर से धूप निकल आई यह सिलसिला दोपहर तक लगातार चलता रहा। मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को तापमान में गिरावट देखी गई और अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। साथ ही पूरे दिन बारिश का आरेंज अलर्ट रहा। वहीं आज और कल तेज हवाओं का येलो अलर्ट रहेगा।  
मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को तेज हवा और गरज-चमक का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही इस दिन तापमान 35 से 25 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जाएगा। रविवार और सोमवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और तापमान 36 से 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। वहि मंगलवार से तापमान बढ़ेगा और 17 तारीख तक 40 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच में दर्ज किया जाएगा। 
केंद्रीय प्रदूषण 

 नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी हालिया आंकड़ों के अनुसार ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 146 और नोएडा का एक्यूआई 128 दर्ज किया गया जो मध्यम श्रेणी और येलो जोन में आते है।