June 6, 2026

बीमित श्रमिकों को टाटा कैंसर अस्पतालों में मिलेगा मुफ्त इलाज

Chandigarh/Alive News: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) क्षेत्रीय कार्यालय हरियाणा ने बीमित श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। ESIC हरियाणा ने कैंसर के इलाज के लिए होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र, पंजाब के साथ करार किया है।

इस समझौते के तहत अब हरियाणा के बीमित व्यक्ति होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र, न्यू चंडीगढ़ और होमी भाभा कैंसर अस्पताल, संगरूर में निशुल्क इलाज करा सकेंगे। न्यू चंडीगढ़ स्थित अस्पताल में 300 बेड और संगरूर स्थित अस्पताल में 125 बेड की सुविधा उपलब्ध है।

इस करार के बाद मरीजों को कैंसर संबंधी परामर्श, जांच, कीमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी और सर्जरी जैसी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मुफ्त में मिल सकेंगी।

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र, पंजाब के निदेशक डॉ. आशीष गुलिया ने कहा कि ESIC के साथ जुड़ना उनके लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अधिक लोगों तक गुणवत्तापूर्ण कैंसर उपचार पहुंच सकेगा और आर्थिक कारणों से कोई भी मरीज इलाज से वंचित नहीं रहेगा।

ESIC हरियाणा के राज्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक राय ने कहा कि यह समझौता हरियाणा के लाखों बीमित व्यक्तियों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा। अब उन्हें कैंसर के इलाज के लिए देश के प्रतिष्ठित टाटा स्मारक केंद्र से जुड़ी सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।

ESIC हरियाणा के क्षेत्रीय निदेशक हरि ओम प्रकाश ने इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निगम बीमित व्यक्तियों को बेहतर और उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

गौरतलब है कि टाटा स्मारक अस्पताल, मुंबई की स्थापना वर्ष 1941 में हुई थी और यह देश के प्रमुख कैंसर उपचार संस्थानों में शामिल है। उत्तर भारत के मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए टाटा स्मारक केंद्र ने वर्ष 2022 में पंजाब के न्यू चंडीगढ़ और संगरूर में ये अस्पताल शुरू किए थे। तब से हजारों मरीज यहां इलाज करा चुके हैं।