June 6, 2026

हजारों रुपये का ई-चालान जमा, फिर भी बड़ी राशि का कागजात

Gungunsharma/Alive News

Noida: यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगातार कार्रवाई के बावजूद बड़ी संख्या में वाहन चालक ई-चालान का भुगतान नहीं कर रहे हैं। परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष अब तक 19,420 रुपये का ई-चालान जारी किए जा चुके हैं। इनमें से केवल 2,920 रुपये चालानों का भुगतान हुआ है, जबकि 16,500  रुपये  से अधिक चालान अब भी लंबित हैं। विभाग का कहना है कि समय पर भुगतान नहीं करने वाले वाहन चालकों को भविष्य में कोर्ट के माध्यम से चालान जमा करना पड़ सकता है।

परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार जनवरी से मई तक लगातार बड़ी संख्या में ई-चालान जारी किए गए। जनवरी में 4,870  रुपये के चालान किए गए, जिनमें से 630  रुपये का भुगतान हुआ, जबकि 4,237 रुपये लंबित हैं। फरवरी में 3,329  रुपये के चालान जारी किए गए, जिनमें से 594  रुपये का भुगतान हुआ और 2,735  रुपये लंबित हैं। मार्च में 3,682  रुपये चालान किए गए, जिनमें 531 रुपये का भुगतान हुआ, जबकि 3,151 रुपये  का भुगतान अभी बाकी है। अप्रैल में 2,927  रुपये  चालान जारी किए गए, जिनमें से 357  रुपये  का भुगतान हुआ और 2,570  रुपये  लंबित हैं। वहीं मई में 4,612 रुपये  चालान किए गए, जिनमें 808  रुपये  का भुगतान हुआ, जबकि 3,804  रुपये के चालानों का भुगतान अब तक नहीं किया गया है।

परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार सबसे अधिक लंबित चालान बिना हेलमेट वाहन चलाने, सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने, गलत दिशा में वाहन चलाने, रेड लाइट जंप करने और ओवरस्पीडिंग जैसे मामलों से जुड़े हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि लंबे समय तक चालान लंबित रहने पर संबंधित वाहन स्वामियों को कोर्ट में जाकर जुर्माना जमा करना पड़ सकता है।