June 6, 2026

चरित्र निर्माण शिविर में युवाओं को अनुशासन और शक्ति का संदेश

Noida/Alive News: सेक्टर-44 स्थित एमिटी इंटरनेशनल स्कूल में केंद्रीय आर्य युवक परिषद की ओर से आयोजित आर्य युवक चरित्र निर्माण शिविर के पांचवें दिन बुधवार को युवाओं को अनुशासन, आत्मबल और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में शिक्षाविद डॉ. गजराज सिंह आर्य ने कहा कि युवाओं को शिविर में सीखी गई बातों का नियमित अभ्यास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाला समय संघर्ष का है और जो व्यक्ति शारीरिक, मानसिक व नैतिक रूप से मजबूत होगा, वही चुनौतियों का सामना कर सकेगा।

वैदिक प्रवक्ता गवेन्द्र शास्त्री ने परिषद के 48वें स्थापना दिवस पर कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती के विचारों और संदेशों को घर-घर पहुंचाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि युवा जागरण से ही राष्ट्र जागरण संभव है। वहि परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने बताया कि संगठन की स्थापना 3 जून 1978 को हुई थी और तब से युवा निर्माण का अभियान लगातार चल रहा है। 

इस दौरान पिंकी आर्या, कमल आर्य, सौरभ गुप्ता, अरुण आर्य, यज्ञवीर चौहान, राजेश कुमारी, विमला ग्रोवर, मोहित आर्य, रितम आर्य, आस्था आर्या और सुरेश आर्य सहित कई लोगों ने अपने विचार रखे।