September 24, 2026

अपराध शाखा बॉर्डर की कार्रवाई, 7.03 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा बॉर्डर की टीम द्वारा एक युवक को 7.03 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंश निवासी शिवम कॉलोनी, फरीदाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना पल्ला में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 10 ग्राम स्मैक आगरा से 20 हजार रुपये में खरीदकर लाया था। इसमें से कुछ स्मैक वह पहले ही बेच चुका था।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे आगे की पूछताछ के लिए 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।