Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा NIT की टीम ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रदीप निवासी गांव दुबिया, जिला अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार डबुआ कॉलोनी निवासी गोविंद सिंह ने शिकायत दी थी कि 10 मई को उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली में मामला दर्ज किया गया था।
जांच के दौरान अपराध शाखा NIT की टीम ने 19 मई को सेक्टर-45 के खाली ग्राउंड से आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

