Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने जुआ और सट्टा खिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना डबुआ क्षेत्र से 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2350 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार थाना डबुआ की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि EWS फ्लैट डबुआ कॉलोनी के पास सट्टा खाई की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर रेड की।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पवन, विक्की कपूर निवासी एनआईटी फरीदाबाद, सचिन निवासी डबुआ, अमित गांधी निवासी न्यू जनता कॉलोनी और संजय कुमार निवासी नेहरू कॉलोनी फरीदाबाद को सट्टा खाई करते हुए पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2350 रुपये बरामद किए। सभी के खिलाफ थाना डबुआ में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

