Faridabad/Alive News: एनआईटी-5 स्थित सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र में प्रयाग संगीत समिति द्वारा आयोजित गायन, नृत्य और वाद्य यंत्रों की प्रायोगिक परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा में करीब 55 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों ने शास्त्रीय संगीत, नृत्य और विभिन्न वाद्य यंत्रों में अपने कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में परीक्षक के रूप में आदरणीय सुबोध पांडे मौजूद रहे। वहीं संगीत कला केंद्र के प्रधानाचार्य दीपेन्द्र कांत ने भी विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संगीत कला केंद्र के शिक्षकों और स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा। सभी ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरी मेहनत और समर्पण के साथ निभाया। परीक्षा का माहौल अनुशासित और उत्साहपूर्ण रहा।
संगीत कला केंद्र की ओर से बताया गया कि संस्थान लगातार विद्यार्थियों को संगीत, नृत्य और कला के क्षेत्र में प्रशिक्षण देकर उनकी प्रतिभा को निखारने का काम कर रहा है। इसके साथ ही बच्चों को नैतिक शिक्षा और मानवीय मूल्यों के प्रति भी जागरूक किया जाता है, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके।
इसके अलावा केंद्र में 25 मई से 4 जून तक समर कैंप का आयोजन भी किया जाएगा। इस कैंप में गायन, नृत्य और वाद्य यंत्रों की विशेष कक्षाएं लगाई जाएंगी।

