June 6, 2026

आने वाले दिनों में 43 डिग्री पहुंचेगा तापमान

Noida/Alive News: नोएडा में गुरुवार की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई। दिनभर गर्म हवाओं और तेज धूप के कारण लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा। इस दिन शहर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं लगातार बढ़ते तापमान के बीच नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक आरेंज जोन में बना हुआ है।

मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को शहर का तापमान 39 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। विभाग के अनुसार रविवार से लेकर 20 मई तक तापमान 43 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंचने का अनुमान है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी के साथ गर्मी भी और अधिक बढ़ने की संभावना जताई गई है।

वहीं वायु गुणवत्ता की बात करें तो नोएडा का एक्यूआई 242 दर्ज किया गया, जो आरेंज जोन और संतोषजनक श्रेणी में आता है। जबकि ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 190 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में शामिल है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी।