June 6, 2026

सामुदायिक पुलिसिंग सेल ने चलाया जागरूकता अभियान, 400 से अधिक लोगों को किया जागरूक

Faridabad/Alive News: पुलिस आयुक्त सतेन्द्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में सामुदायिक पुलिसिंग सेल फरीदाबाद द्वारा सेक्टर-12 स्थित स्लम एरिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान करीब 400 लोगों को विभिन्न सामाजिक और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में सामुदायिक पुलिसिंग सेल की प्रभारी निरीक्षक सुनीता ने महिलाओं के खिलाफ अपराध और बाल विवाह निषेध कानून के बारे में लोगों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक बुराई है, जिससे बेटियों की शिक्षा और भविष्य प्रभावित होता है। उन्होंने लोगों से कानून की जानकारी रखने और उसका पालन करने की अपील की।

इसके साथ ही छोटी बच्चियों को गुड टच और बैड टच के बारे में समझाया गया। बच्चों और महिलाओं को साइबर अपराध से बचने के तरीके भी बताए गए।

पुलिस टीम ने लोगों को डायल-112, साइबर हेल्पलाइन-1030, महिला हेल्पलाइन-1033 और चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 की जानकारी दी। वहीं नशे से जुड़ी शिकायतों के लिए MANAS ऐप के बारे में भी जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को सुरक्षा, जागरूकता और कानून के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।