June 6, 2026

फरीदाबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 अलग-अलग वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 9 चोरी की बाइक बरामद की हैं।

क्राइम ब्रांच AVTS-2 भूपानी की टीम ने “हाकम गैंग” के तीन सदस्यों हाकम, शोयब और सोहिल निवासी लहरवाड़ी, जिला नूंह को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 5 स्प्लेंडर बाइक और 1 टीवीएस स्पोर्ट बाइक बरामद हुई। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी फरीदाबाद के अलग-अलग इलाकों से बाइक चोरी करते थे।

दूसरी गैंग के सदस्य डेविड उर्फ शिवा निवासी मदनगीर, नई दिल्ली को 12 मई को गिरफ्तार किया गया। पुलिस रिमांड के दौरान उससे 1 स्प्लेंडर बाइक बरामद हुई।

वहीं तीसरी गैंग के सदस्य नरेश निवासी गांव अमीपुर और गौरव निवासी गांव बुढैना, सेक्टर-86 फरीदाबाद को 11 मई को गांव नचौली रेलवे पुल के नीचे से गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 2 चोरी की स्प्लेंडर बाइक बरामद की गईं।

पुलिस जांच में पता चला कि सभी आरोपी पहले भी वाहन चोरी के कई मामलों में शामिल रहे हैं। आरोपी फरीदाबाद, गुरुग्राम और दिल्ली में सक्रिय थे और हाथ से बनाई गई मास्टर चाबी से बाइक के लॉक तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।

फरीदाबाद पुलिस ने इस कार्रवाई में 9 चोरी की बाइक बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा वाहन चोरों की धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।