Faridabad/Alive News: 9 मई को क्राइम ब्रांच सेंट्रल फरीदाबाद की टीम ने एक व्यक्ति को अवैध देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान छोटेलाल (36) निवासी भारत कॉलोनी फरीदाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार क्राईम ब्रांच सेंट्रल फरीदाबाद की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए छोटेलाल को अवैध देसी कट्टा सहित काबू किया है। जिसके विरुद्ध थाना बी.पी.टी.पी में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। जिसने बताया कि देसी कट्टा को मथुरा से 2300 रुपये में लेकर आया था। जिसको न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।

