June 6, 2026

फरीदाबाद की मेयर ने की डिजिटल स्व-जनगणना, लोगों से भाग लेने की अपील

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में जनगणना को डिजिटल और आसान बनाने के लिए मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने खुद आगे बढ़कर ‘स्व-गणना’ प्रक्रिया में हिस्सा लिया। उन्होंने मोबाइल के जरिए अपनी और अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन दर्ज की।

मेयर ने कहा कि यह सिर्फ आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि इससे सरकार को सही जानकारी मिलती है, जिससे योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंचाया जा सकता है।

उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि यह प्रक्रिया बहुत आसान, सुरक्षित और लोगों के लिए सुविधाजनक है। इसलिए सभी नागरिकों को इसमें हिस्सा लेना चाहिए।

मेयर ने खासकर युवाओं, शिक्षकों और जागरूक नागरिकों से अपील की कि वे अपने मोबाइल या नजदीकी CSC केंद्र पर जाकर अपनी स्व-गणना जरूर करें।

इस मौके पर जिला जनगणना समन्वय अधिकारी प्रशांत शर्मा और जनगणना विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।