June 6, 2026

गैस कालाबाजारी पर सख्ती: शिकायत मिलते ही तुरंत कार्रवाई करेगा प्रशासन

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में एलपीजी गैस की कालाबाजारी, जमाखोरी और अवैध इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए प्रशासन सख्त कार्रवाई कर रहा है। उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने बताया कि आम लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक कविता सिंह परिहार ने बताया कि शिकायतों के निपटारे के लिए व्यवस्था मजबूत की गई है। 8 अप्रैल को टोल फ्री नंबर पर कुल 6 शिकायतें मिलीं, जिनमें से 4 का समाधान कर दिया गया है, जबकि 2 पर अभी कार्रवाई चल रही है।

उन्होंने कहा कि अगर कहीं भी गैस की कालाबाजारी, ज्यादा पैसे वसूले जाना, गैस की जमाखोरी या घरेलू गैस का गलत इस्तेमाल (जैसे दुकानों में उपयोग) होता दिखे, तो तुरंत इसकी सूचना दें।

शिकायत के लिए जिला हेल्पलाइन नंबर 0129-2288245 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा:

  • बल्लभगढ़ क्षेत्र के लिए अजीत सिंह – 9810212115
  • एनआईटी फरीदाबाद क्षेत्र के लिए विनय मुद्गल – 8168792654

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि ऐसी किसी भी गड़बड़ी की जानकारी तुरंत दें, ताकि समय पर कार्रवाई कर समस्या को रोका जा सके।