June 6, 2026

फरीदाबाद में 21 प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार, AVTS-1 की कार्रवाई

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को प्रतिबंधित पेंटाज़ोसाइन इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 7 अप्रैल को AVTS-1 टीम द्वारा की गई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान संदीप के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के गांव उसरी का रहने वाला है और फिलहाल फरीदाबाद के सेक्टर-65 में रह रहा था।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर-62 स्थित आसियाना फ्लैट के पास से आरोपी को 21 पेंटाज़ोसाइन इंजेक्शन के साथ पकड़ा। इस मामले में थाना आदर्श नगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह आजमगढ़ से 40 इंजेक्शन 4 हजार रुपये में लेकर आया था और कुछ इंजेक्शन पहले ही बेच चुका था। उसने डी.फार्म की पढ़ाई भी की हुई है।

आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि उससे और पूछताछ की जा सके।