June 6, 2026

411 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की कार्रवाई

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 411 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने की।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान विजय नाथ, निवासी सिडौला (फरीदाबाद) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे 2 अप्रैल को गुप्त सूचना के आधार पर गरोड गांव से पकड़ा।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ थाना तिगांव में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह गांजा पलवल से 3 हजार रुपये में खरीदा था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।