Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने की।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान हिमांशु, निवासी डबुआ कॉलोनी (फरीदाबाद) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर पहले भी आर्म्स एक्ट के दो मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने 2 अप्रैल को गुप्त सूचना के आधार पर डबुआ मंडी में कार्रवाई करते हुए हिमांशु को अवैध देसी कट्टा के साथ पकड़ा।
आरोपी के खिलाफ थाना डबुआ में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

