June 6, 2026

एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, 4 अप्रैल को आंधी-बारिश का अलर्ट

Noida/Alive News: दिल्ली-एनसीआर में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। आज गुरुवार, 2 अप्रैल को नोएडा के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली, जहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16 डिग्री दर्ज किया गया। दिनभर तेज धूप खिली रही, लेकिन शाम होते-होते मौसम में बदलाव के संकेत भी नजर आए।

भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 4 अप्रैल को नोएडा, ग्रेटर नोएडा समेत आसपास के इलाकों में तेज आंधी, बारिश और गरज-चमक के साथ तूफान आने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 3 अप्रैल को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री रहने का अनुमान है। इस दिन ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है, जिससे मौसम के अचानक खराब होने की आशंका बनी हुई है। वहीं, 4 अप्रैल को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रहने की संभावना है। हालांकि दिन में धूप निकलने के आसार हैं, लेकिन मौसम का मिजाज बदल सकता है।

आगे की बात करें तो 5 अप्रैल को तापमान 33 से 19 डिग्री के आसपास रहेगा और धूप खिली रहेगी। 6 अप्रैल को तापमान में हल्की गिरावट के साथ यह 31 से 18 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 7 अप्रैल को भी मौसम का यही रुख बना रहेगा।

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहें, खासकर 4 अप्रैल को संभावित आंधी-तूफान के दौरान अनावश्यक बाहर निकलने से बचें।