June 6, 2026

पृथला इंडस्ट्रियल एरिया का दौरा करेंगी महिला आयोग अध्यक्ष रेणु भाटिया

Faridabad/Alive News: हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया आगामी 3 अप्रैल 2026 को पृथला इंडस्ट्रियल एरिया का दौरा करेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11:30 बजे ‘साई ऑटो कंपोनेंट्स प्राइवेट लिमिटेड’ पहुंचेंगी।

यह जानकारी उनके निजी सचिव द्वारा दी गई है। दौरे का मुख्य उद्देश्य संस्थान में कार्यरत महिला कर्मचारियों एवं अन्य स्टाफ सदस्यों के साथ सीधा संवाद स्थापित करना है।

दौरान कार्यक्रम, रेणु भाटिया कर्मचारियों के कल्याण, कार्यस्थल के माहौल तथा महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगी। साथ ही कर्मचारियों की समस्याओं और सुझावों को भी सुनेंगी, ताकि कार्यस्थल को और अधिक सुरक्षित एवं अनुकूल बनाया जा सके।