Faridabad/Alive News : 39वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेला-2026 के तहत मंगलवार दोपहर शिक्षा विभाग एवं हरियाणा पर्यटन निगम के तत्वावधान में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सीनियर और जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
सीनियर वर्ग में रावल इंटरनेशनल स्कूल की स्नेहा ने प्रथम, प्रकाश कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की वैष्णवी ने द्वितीय तथा जीएसएसएस मुजेसर के शिवा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में तक्षशिला मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की साक्षी प्रथम, रावल इंटरनेशनल स्कूल की खनक यादव द्वितीय और बीएमडी कॉन्वेंट स्कूल की सपना तृतीय रहीं।
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच और अभिव्यक्ति क्षमता को बढ़ावा देना रहा। विजेताओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

