Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने सैलून में मारपीट करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना बी.पी.टी.पी की पुलिस टीम द्वारा की गई।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 31 जनवरी को दिन के समय गांव बडौली के पास स्थित एक सैलून में कुछ युवकों ने एक व्यक्ति और उसके दोस्त के साथ मारपीट की थी। पीड़ित की शिकायत पर थाना बी.पी.टी.पी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ सैलून में बाल कटवाने गया था। इसी दौरान 7–8 युवक हाथों में डंडे और रॉड लेकर आए और दोनों के साथ मारपीट कर दी।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों और शिकायतकर्ता के बीच कॉलेज के समय से रंजिश चली आ रही थी। इसी रंजिश के चलते 31 जनवरी को प्रिंश, घनश्याम और अन्य युवकों ने सैलून में जाकर मारपीट की। मामले में करण और तरुण ने पहले रेकी की थी। पुलिस पहले ही आरोपी प्रिंश को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अब करण (24), तरुण (25) निवासी गांव बडौली और घनश्याम (19) निवासी गांव तिगांव को गिरफ्तार कर लिया गया है।

