March 7, 2026

गांजा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, दो युवक गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांजा बेचने और सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त अपराध मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम द्वारा की गई।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 9 फरवरी को क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बसेलवा कॉलोनी में छापेमारी की। इस दौरान सौरभ (20), निवासी बसेलवा कॉलोनी, फरीदाबाद को 256 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ थाना खेड़ीपुल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ में सौरभ ने बताया कि उसने 500 ग्राम गांजा सतीश (22), निवासी भूढ़ कॉलोनी, फरीदाबाद से 4 हजार रुपये में खरीदा था। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने दूसरे आरोपी सतीश को भी भूढ़ कॉलोनी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।