March 7, 2026

DIGM लॉ कॉलेज जसाना में पुलिस का जागरूकता कार्यक्रम, 500 से ज्यादा छात्र-छात्राओं को दी कानूनी जानकारी

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस आम लोगों को लगातार कानून के प्रति जागरूक करने का काम कर रही है। इसी कड़ी में सामुदायिक पुलिसिंग सेल फरीदाबाद ने DIGM लॉ कॉलेज जसाना में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।

कार्यक्रम में निरीक्षक सुनीता, प्रभारी सामुदायिक पुलिसिंग सेल ने छात्रों को महिलाओं के खिलाफ अपराध और बाल विवाह निषेध कानून के बारे में सरल भाषा में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई है, जिससे लड़कियों के स्वास्थ्य, मानसिक विकास और भविष्य पर बुरा असर पड़ता है। साथ ही यह महिलाओं के खिलाफ अपराधों को बढ़ावा देता है।

निरीक्षक सुनीता ने कहा कि ऐसी कुप्रथाओं को खत्म करने के लिए कानून की जानकारी और उसका पालन बहुत जरूरी है।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों को आपातकालीन सहायता नंबर 112, 1030, 1033, 1098 की जानकारी दी गई। इसके अलावा नशा मुक्ति से जुड़ी MANAS ऐप के बारे में भी बताया गया।

इस जागरूकता कार्यक्रम में करीब 500 लोगों ने हिस्सा लिया। पुलिस के इस प्रयास से समाज में कानून के प्रति जागरूकता बढ़ी है और सकारात्मक संदेश गया है।