March 7, 2026

सूरजकुंड मेले की सांस्कृतिक संध्या में छाया गुरदास मान की गायकी का जादू

Faridabad/Alive News: 39वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड आत्मनिर्भर शिल्प मेले की महा चौपाल पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में सुप्रसिद्ध पंजाबी कलाकार गुरदास मान की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने हालिया झूला हादसे में शहीद हुए पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर की तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

इसके बाद गुरदास मान ने देशभक्ति गीत के साथ मंच संभाला और फिर सूफियाना व पंजाबी रंग में डूबे अपने सुपरहिट गीतों से समां बांध दिया। “जे देखना तेरी रहमत”, “दिल दा मामला है”, “छल्ला” सहित कई लोकप्रिय गीतों पर दर्शक झूमते नजर आए। शेरो-शायरी ने कार्यक्रम की खूबसूरती को और बढ़ाया।कार्यक्रम के अंत में गुरदास मान को पुलिस व पर्यटन विभाग के अधिकारियों द्वारा स्मृति चिन्ह व शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्होंने हरियाणा सरकार का आभार जताते हुए कहा कि कलाकारों को मिल रहा प्रोत्साहन कला और संस्कृति को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।