March 7, 2026

फरीदाबाद में मार्च 2026 में होगा फ्लावर फेस्टिवल

फोटो : नगर निगम कार्यालय

Faridabad/Alive News : नगर निगम फरीदाबाद द्वारा शहर में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 14 व 15 मार्च 2026 को फ्लावर फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन टाउन पार्क सेक्टर-12 रोज गार्डन, एनआईटी फरीदाबाद में प्रस्तावित है।

नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि फ्लावर फेस्टिवल में मौसमी फूलों की प्रदर्शनी, थीम गार्डन, वर्टिकल गार्डन, बोन्साई, कैक्टस, सक्युलेंट्स और कट फ्लावर डिस्प्ले के साथ पर्यावरण जागरूकता गतिविधियां होंगी। बच्चों व युवाओं के लिए फ्लावर पेंटिंग, ड्राइंग, इको-क्विज़ और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि यह फेस्टिवल पूरी तरह इको-फ्रेंडली होगा, जिसमें सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबंध रहेगा। साथ ही विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। नगर निगम ने शहरवासियों से फ्लावर फेस्टिवल में सक्रिय भागीदारी की अपील की है।