March 7, 2026

सूरजकुंड मेले में बहरूपिए बने पर्यटकों का आकर्षण

Faridabad/Alive News : 39वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड इंटरनेशनल फेस्टिवल में इस बार बहरूपिए पर्यटकों के लिए खास आकर्षण बने हुए हैं। रंग-बिरंगे परिधान, पौराणिक और फिल्मी पात्रों की वेशभूषा में सजे कलाकार मेले में घूमते नजर आ रहे हैं, जिनके साथ पर्यटक फोटो और सेल्फी लेते दिख रहे हैं।

बंदर-लंगूर, जिन, चार्ली चैपलिन, गब्बर, रावण और पीके जैसे रूपों में नजर आ रहे बहरूपिए खासकर बच्चों और युवाओं को खूब लुभा रहे हैं। सोशल मीडिया पर इनके साथ ली गई तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

उल्लेखनीय है कि ‘लोकल फॉर ग्लोबल–आत्मनिर्भर भारत’ थीम पर आयोजित यह मेला 31 जनवरी से 15 फरवरी तक चलेगा, जहां बहरूपियों की मौजूदगी मेले की सांस्कृतिक छटा को और जीवंत बना रही है।