Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। इसी कड़ी में अपराध शाखा सेक्टर-65 और अपराध शाखा DLF की टीम ने दो अलग-अलग मामलों में दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनसे दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार, 3 जुलाई 2025 को थाना शहर बल्लभगढ़ में मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने आरोपी मोहित, निवासी रामनगर कॉलोनी फरीदाबाद, को शाहुपुरा चौक के पास से चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया।
वहीं दूसरे मामले में अपराध शाखा DLF की टीम ने थाना मुजेसर में जनवरी 2026 में दर्ज मोटरसाइकिल चोरी के केस में आरोपी वासू, निवासी खेड़ीपुल, को पुलिस प्रोडक्शन पर लेकर उससे चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की।
दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

